झारखंड के लाखों किसानों को धोखा दे रही है भाजपा सरकार : श्री मति सिन्हा

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्रीमती सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश 5.72 करोड. किसानों के साथ ठगी की है और झारखंड के 11.83 लाख से अधिक किसानों के खाते में तीसरी किस्त की राशि 2000 रुपए नहीं डालकर उनके विश्वासों के साथ खिलवाड. करने का काम किया है। प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट बंटोरने के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का दिसंबर 2018 में घोषणा किया और इस योजना के तहत देश के किसानों को सम्मान देने की बात कही, जिसके तहत किसानों को प्रति वर्ष तीन किस्तों में 6000 रुपए दिया जाना था, भाजपा ने इस योजना का खूब प्रचार किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिली, इसके बाद मोदी और भाजपा दोनों ने किसानों को भुला दिया। उन्होंने कहा कि 2018 में जब इस योजना की शुरुआत की गई थी तब सरकार ने देश के 7,14,41,296 किसानों का चयन किया था। जिनके खातों में तीन किस्तों ’प्रत्येक किस्त में 2000-2000 रुपए’ में 6000 हर साल दिया जाना था। पहली किस्त फरवरी माह में दी गई। जिसमें 6,54,18,886 किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपए डाले गए। दूसरी किस्त मई माह में किसानों के खातों में डाला गया। आश्चर्यजनक ढंग से दूसरी किस्त की राशि सिर्फ 3,83,16,673 किसानों के खातों में डाले गए। मतलब साफ है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पहली किस्त में जितने किसानों के खाते में राशि डाले थे उनमें से 2,71,02,213 किसानों के खाते में दूसरी किस्त की राशि नहीं डाले गए। केंद्र सरकार ने तीसरी किस्त की राशि मात्र 1,41,46,724 किसानों के खाते में डाले। इस आंकड.े से साफ है कि पहली किस्त की राशि जितने किसानों के खाते में डाले गए थे उनमें से 5,12,72,162 किसानों के खाते में तीसरी किस्त की राशि डाली ही नहीं गई, जो देश के किसानों के साथ धोखा एवं जालसाजी है। उन्होंने कहा कि इस योजना को लाने के पीछे की मंशा मोदी सरकार का सिर्फ लोकसभा चुनाव में किसानों को खुश करना था और इसी उद्देश्य से पहली किस्त में 6.54 करोड. किसानों के खाते में राशि दी गई और चुनाव बीतने के बाद सिर्फ 1.41 करोड. किसानों के खाते में ही पैसे डाले गए। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वोट पाने के बाद देश के 5.71 करोड. किसानों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खाते में अब सम्मान निधि योजना की राशि नहीं डाली जा रही है अब वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के 13,75,799 किसानों का चयन किसान सम्मान निधि योजना के तहत की गई थी। इसमें से 8,29,494 किसानों को फरवरी माह में पहली किस्त दी गई, जबकि दूसरी किस्त 4,03,912 किसानों के खाते में दी गई और अगस्त में तीसरी किस्त के 2000 रुपए सिर्फ 1,92,698 किसानों के खाते में डाले गए। उन्होंने कहा कि क्या झारखंड के करीब 11.83 लाख किसानों के साथ धोखा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि देश में किसान में हमेशा से राजनीति का शिकार होते रहें हैं और मोदी सरकार के शासनकाल में किसान भूखमरी के कारण आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। जिसका मुख्य कारण मोदी सरकार द्वारा वोट पाने के लिए झूठे वायदे एवं उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड. करना है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।